Thursday, 17 September 2026 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश
चौकस खबर चौकसखबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
खेल

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय

Mukesh Kumar
लेखक: Mukesh Kumar
15 September 2026, 10:46 PM
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय

Social media

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय

लखनऊ, साल भर से ज्यादा वक्त से जिस हाईप्रोफाइल शादी की तारीख और जगह को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं अब उस शादी की शुभ घड़ी नजदीक आ गई है. 4 दिसंबर को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी लखनऊ में होगी.

हरफनमौला क्रिकेटर रिंकू सिंह 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. लखनऊ का रमाडा होटल क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी का गवाह बनेगा. शादी के लिए होटल बुक कर दिया गया है. मेहमानों के लिए रमाडा के अलावा भी कई होटलों में इंतजाम किया जा रहा है.

इस वजह से टली थी शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पिछले साल दिसंबर में वाराणसी में होनी थी लेकिन रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद शादी टल गई. वाराणसी में वेन्यू तक फाइनल हो गया था लेकिन दुखःद सूचना के बाद इस चर्चित शादी में रुकावट आ गई. अब लखनऊ में तारीख और वेन्यू दोनों तय हो चुके हैं.

हाईप्रोफाइल परिवार

क्रिकेटर रिंकू सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं और क्रिकेट की दुनिया का जाना माना नाम हैं. प्रिया सरोज भी चर्चित राजनैतिक घराने से हैं और जौनपुर जिले की मछलीशहर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं. प्रिया सरोज के पिता भी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. हाईप्रोफाइल शादी में देश ही नहीं विदेशी मेहमान भी आएंगे, लिहाजा तैयारी अभी से शुरू हो गई है.

लखनऊ में ही सगाई, यहीं होगी शादी

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई भी लखनऊ में ही हुई थी. 8 जून 2025 को रिंग सेरेमनी के बाद से रिंकू के फैंस इस शादी का इंतजार कर रहे थे. जौनपुर से लेकर लखनऊ, अलीगढ़ से लेकर दिल्ली तक इस शादी की चर्चा शुरू हो गई है. अब हर किसी की नजर उस मुहूर्त पर टिकी है जब रिंकू और प्रिया शादी के बंधन में बंधेंगे.

यह खबर WhatsApp पर शेयर करें
लेख सेव करने के लिए लॉगिन करें
अगली खबर पढ़ें → अपराधअमेरिका में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।