राजनीति

UP Politics: खाप चौधरियों से मिले अखिलेश, जयंत फिर हमलावर

Mukesh Kumar · 14 Sep 2026
1 / 5

UP Politics: खाप चौधरियों से मिले अखिलेश, जयंत फिर हमलावर लखनऊ, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच रिश्तों में तल्ख़ियां बढ़ती जा रही हैं. लखनऊ में अखिलेश यादव ने खाप चौधरियों से मुलाकात की.

2 / 5

किसानों की समस्याओं पर बात करते हुए अखिलेश ने पश्चिमी यूपी की पॉलिटिक्स को साधने की कोशिश की. वहीं दूसरी तरह जयंत चौधरी ने एक बार फिर अखिलेश पर निशाना साधा. पश्चिमी यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बिसात बिछाई जा रही है.

3 / 5

2022 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ने वाले युवा नेताओं की जोड़ी टूट चुकी है और दोनों के बीच बयानबाजी काफी तीखी हो चली है.

4 / 5

2027 का चुनाव नजदीक है ऐसे में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच की बयानबाजी हर पल सियासी समीकरण बदल रही है.

5 / 5

कुछ दिन पहले ही अखिलेश यादव ने जयंत को लेकर 'चवन्नी' वाला बयान दिया था जिसके बाद जयंत ने भी पलटवार करते हुए 'G' और गन्ना के बहाने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधा था.

चौकस खबर

UP Politics: खाप चौधरियों से मिले अखिलेश, जयंत फिर हमलावर

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →