अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी ने भी खुद को गोली मार ली.
अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक आरोपी 22 साल का रोहित है, वह भी भारतीय मूल का है. ऐसे हुई वारदात कैलिफोर्निया में एक रेस्टोरेंट के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया गया.
पार्किंग में शालिनी जैसे ही अपनी कार के पास पहुंचीं रोहित ने कई राउंड गोली चला दी. शालिनी ने बचने की कोशिश की लेकिन जमीन पर गिर गईं और आरोपी ने सिर पर गोली मार दी.
हालांकि घटना के बाद आरोपी ने भी खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. आरोपी भी भारतीय मूल का अमेरिकी खबरों के मुताबिक आरोपी रोहित ने 2023 में एरिजोना के रास्ते एंट्री की थी.
अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने उसे गैरकानूनी तरीके से एंट्री करने के आरोप में पकड़ा भी था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया. कई महीने से आरोपी मृतक महिला शालिनी ठाकुर का पीछा कर रहा था.