केंद्र सरकार द्वारा UPI पेमेंट पर मर्चेंट चार्ज लगाने के फैसले पर विपक्षी पार्टियों ने निशाना साधा है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा औरबीजेपी को ‘चुंगीजीवी’ बताया है.
अखिलेश यादव ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट के साथ बढ़े हुए चार्ज का विरोध किया है.
अखिलेश यादव का पोस्ट अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा दूसरों की कमाई से कमाने के चक्कर में UPI से भुगतान करने पर भी पैसे वसूलने का काम करनेवाली है. ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी क्या ऐसे बनेगी.
पेमेंट गेटवे से भी पैसा ऐंठनेवाली भाजपा ‘चुंगीजीवी’ बन गई है.” क्या है MDR चार्जेस ? यहां बता दें कि केंद्र सरकार ने UPI के लिए नए MDR (Merchant Discount Rate) लागू किया है.
इसमें दो हजार से अधिक के पेमेंट पर 0.4 फीसदी MDR लगेगा, जबकि अधिकतम सीमा 300 रूपए रहेगी. सरकार ने ये दावा किया है कि इसका शुल्क ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा. इसके अलावा पर्सन टू पर्सन UPI पूरी तरह फ्री रहेगा.