खेल

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय

Mukesh Kumar · 15 Sep 2026
1 / 5

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय लखनऊ, साल भर से ज्यादा वक्त से जिस हाईप्रोफाइल शादी की तारीख और जगह को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं अब उस शादी की शुभ घड़ी नजदीक आ गई है.

2 / 5

4 दिसंबर को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी लखनऊ में होगी. हरफनमौला क्रिकेटर रिंकू सिंह 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

3 / 5

लखनऊ का रमाडा होटल क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी का गवाह बनेगा. शादी के लिए होटल बुक कर दिया गया है. मेहमानों के लिए रमाडा के अलावा भी कई होटलों में इंतजाम किया जा रहा है.

4 / 5

इस वजह से टली थी शादी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पिछले साल दिसंबर में वाराणसी में होनी थी लेकिन रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद शादी टल गई.

5 / 5

वाराणसी में वेन्यू तक फाइनल हो गया था लेकिन दुखःद सूचना के बाद इस चर्चित शादी में रुकावट आ गई. अब लखनऊ में तारीख और वेन्यू दोनों तय हो चुके हैं.

चौकस खबर

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →