अपराध

कानपुर: मर्डर के लिए बहू का 'गूगल सर्च', बेटे पर गहराया शक

Mukesh Kumar · 15 Sep 2026
1 / 5

कानपुर: मर्डर के लिए बहू का 'गूगल सर्च', बेटे पर गहराया शक कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया ट्विस्ट आ गया है. आरोपी बहू शालू ने वारदात से पहले गूगल सर्च किया था.

2 / 5

किसी की जान कैसे लें, जो हत्या नहीं आत्महत्या लगे. इस नये खुलासे से हड़कंप मच गया है. हालांकि कॉल डिटेल में बेटे सुब्रत पर भी शक की सुई गहराती जा रही है.

3 / 5

https://chaukaskhabar.com/apradh/kanpur-killer-bahu-google-search जेल में बहू से पूछताछ करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या 5 सितंबर की रात में की गई थी.

4 / 5

घटना के आरोप में बहू शालू, हत्या करने वाला नौकर विशाल गौतम और उसका साथी राजकिशोर जेल में बंद हैं. पुलिस को पूछताछ में बहू ने बताया था कि ससुर की बंदिशों के चलते उसने नौकर को सुपारी देकर हत्या करवाई थी.

5 / 5

वारदात वाले दिन वह एक डांस पार्टी में जमकर नाच रही थी जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है. पुलिस ने 30 से ज्यादा सवाल पूछे जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने जेल में आरोपी शालू और विशाल से 32 सवाल पूछे.

चौकस खबर

कानपुर: मर्डर के लिए बहू का 'गूगल सर्च', बेटे पर गहराया शक

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →