Thursday, 17 September 2026 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश
चौकस खबर चौकसखबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
अपराध

कानपुर: मर्डर के लिए बहू का 'गूगल सर्च', बेटे पर गहराया शक

Mukesh Kumar
लेखक: Mukesh Kumar
15 September 2026, 11:43 PM
कानपुर: मर्डर के लिए बहू का 'गूगल सर्च', बेटे पर गहराया शक

CK Library

कानपुर: मर्डर के लिए बहू का 'गूगल सर्च', बेटे पर गहराया शक

कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया ट्विस्ट आ गया है. आरोपी बहू शालू ने वारदात से पहले गूगल सर्च किया था. किसी की जान कैसे लें, जो हत्या नहीं आत्महत्या लगे. इस नये खुलासे से हड़कंप मच गया है. हालांकि कॉल डिटेल में बेटे सुब्रत पर भी शक की सुई गहराती जा रही है.

https://chaukaskhabar.com/apradh/kanpur-killer-bahu-google-search

जेल में बहू से पूछताछ

करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या 5 सितंबर की रात में की गई थी. घटना के आरोप में बहू शालू, हत्या करने वाला नौकर विशाल गौतम और उसका साथी राजकिशोर जेल में बंद हैं. पुलिस को पूछताछ में बहू ने बताया था कि ससुर की बंदिशों के चलते उसने नौकर को सुपारी देकर हत्या करवाई थी. वारदात वाले दिन वह एक डांस पार्टी में जमकर नाच रही थी जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है.

पुलिस ने 30 से ज्यादा सवाल पूछे

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने जेल में आरोपी शालू और विशाल से 32 सवाल पूछे. हत्या का पूरा खाका कैसे तैयार किया गया. किसी को शक न हो इसकी फुल प्रूफ प्लानिंग कैसे बनाई. आपसी बातचीत और घटना के बाद का पूरा प्लान क्या था? घटना के दिन शालू ने विशाल को 14 बार कॉल किया था.

बेटा सुब्रत भी शक के घेरे में

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब कारोबारी का बेटा सुब्रत भी जांच के घेरे में आ गया है. 1 मई से हत्या के दिन यानि 5 सितंबर के बीच विशाल और सुब्रत के बीच 300 से ज्यादा बार बातचीत हुई है. चोरी के शक में कारोबारी ने विशाल को नौकरी से निकाल दिया था फिर भी बेटे से बातचीत क्यों जारी थी?

प्रॉपर्टी के एंगल पर भी जांच

कारोबारी की वसीयत को लेकर भी जांच की जा रही है. कहीं संपत्ति और लालच भी हत्याकांड की वजह तो नहीं है? पत्नी पुनीता लंबे समय से परिवार से दूर गाजियाबाद में बेटी के साथ रह रही थीं. वयीसत में तीनों का नाम है.

बहरहाल कानपुर के इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस की टीम कई अहम सवालों के जवाब तलाश रही है, लेकिन बहू के हथकंडे देखकर पुलिस भी हैरान है. अब कॉल डिटेल के बाद बेटा भी शक के घेरे में है. देखना ये है कि पुलिस की जांच में और कौन से राज इस हत्याकांड में उजागर होते हैं.

यह खबर WhatsApp पर शेयर करें
लेख सेव करने के लिए लॉगिन करें
अगली खबर पढ़ें → खेलक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।