Thursday, 17 September 2026 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश
चौकस खबर चौकसखबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
अपराध

Disha Salian Case: CBI ने दर्ज की FIR, कई बड़े नाम शामिल

Mukesh Kumar
लेखक: Mukesh Kumar
14 September 2026, 5:17 PM
Disha Salian Case: CBI ने दर्ज की FIR, कई बड़े नाम शामिल

सो.मीडिया

Disha Salian Case: CBI ने दर्ज की FIR, कई बड़े नाम शामिल

महाराष्ट्र में दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद CBI ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और तेजी से जांच शुरू कर दी है. दिशा के पिता सतीश सालियान ने कई बड़े नेताओं, अधिकारियों, अभिनेताओं के नाम दर्ज कराए हैं. जांच की परतें खुलने से कई हाईप्रोफाइल हस्तियों के चेहरे की हवाईयां उड़ने लगी हैं.

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान की मौत का मामला 6 साल बाद फिर से फाइलों से बाहर निकल आया है. दिशा के पिता की मेहनत के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के निर्देश दिए जिसके बाद केस दर्ज किया गया है।

दिशा सालियान की मौत के मामले में गैंगरेप, हत्या के सबूतों से छेड़छाड़, मोबाइल फोन का डाटा, पुलिस रिकॉर्ड में दखल जैसे आरोप शामिल हैं। दिशा के पिता ने आरोप लगाया है कि गैंगरेप के बाद उनकी हत्या कर दी गई. घटना से जुड़े सबूत मिटा दिए गए.

CBI ने जो FIR दर्ज की है, उसके मुताबिक दिशा की मौत के मामले में मुख्य अपराध, आपराधिक साजिश और बाद में कथित झूठी आत्महत्या की कहानी और सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की गई है जिसकी जांच जरूरी है.

दिशा सालियान केस में जिन हाईप्रोफाइल लोगों के बारे में जांच की बात कही गई है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री, उनके बेटे, कई फिल्मी कलाकार तत्कालीन DCP, कई PI और मालवानी पुलिस थाने के अधिकारी शामिल हैं. देरी से पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और स्टाफ भी जांच के दायरे में हैं. जिस जगह घटना हुई थी उस बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड और तत्कालीन SIT से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की जांच की बात भी कही गई है. CBI की एफआईआर में कुछ अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है.

हालांकि कानून के जानकार मानते हैं कि FIR में किसी व्यक्ति का नाम शामिल किया जाना या उस शख्स की भूमिका की जांच की बात होने का मतलब ये नहीं है वह आरोपी है या दोषी है. CBI जांच के बाद मिले सबूतों के आधार पर ही ये तस्वीर साफ हो सकेगी कि दिशा सालियान की मौत के पीछे का पूरा सच क्या है?

ये था पूरा मामला

8 जून 2020 को मुम्बई के मलाड इलाके की एक हाईराइज़ बिल्डिंग से गिरकर दिशा की मौत हो गई थी. दिशा एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं. दिशा ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी काम किया था. दिशा के मौत के समय मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ के तौर पर मामले को दर्ज किया था और जांच के बाद आत्महत्या की थ्यौरी बताई थी. किसी भी तरह की साजिश के सबूत नहीं मिलने की बात कही गई थी. 2 सितम्बर 2026 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के निर्देश दिए थे और अब CBI ने FIR दर्ज कर ली है.

मुंबई के इस हाईप्रोफाइल केस की फाइल एक बार फिर खुल गई है लेकिन सवाल ये है कि 6 साल बाद इस केस की जांच में कौन से नए सबूत CBI के हाथ लगते हैं जिनसे एफआईआर में दर्ज आरोपों पर दूध का दूध और पानी का पानी होता है. अब हर किसी की नजर तमाम अनसुलझे सवालों और सीबीआई की जांच पर है.

यह खबर WhatsApp पर शेयर करें
लेख सेव करने के लिए लॉगिन करें
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिBSP: मायावती का 'परिवारवाद' से किनारा, परिवार का सहारा!

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।